{"_id":"6a2c630136e5ec3de106a6b8","slug":"troublesome-storm-and-rain-two-killed-three-injured-in-accidents-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-173435-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुसीबत की आंधी-बारिश, हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुसीबत की आंधी-बारिश, हादसों में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
विनय शर्मा, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे आंधी और बारिश मुसीबत बन गई। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बुढ़ाना क्षेत्र में बिराल गांव के पास इनोवा कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में गाजियाबाद कलक्ट्रेट के लिपिक विनय शर्मा की मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी घायल हुए हैं। बुढ़ाना मार्ग पर पेड़ गिरने से शाहडब्बर गांव के मोहित राठी की जान चली गई।
गाजियाबाद कलक्ट्रेट में राहत आपदा पोर्टल पर कार्यरत नंदग्राम निवासी विनय शर्मा, चुनाव कार्यालय में लिपिक गोविंदपुरम निवासी गंभीर सिंह, तहसील कंपाउंड निवासी नजारत में कार्यरत अवनीश और राजनगर निवासी ठेकेदार आदेश त्यागी इनोवा गाड़ी में सवार होकर देहरादून से लौट रहे थे।
कार विनय शर्मा चल रहा था, जब वह बिराल गांव के पास पहुंचे तो तेज आंधी और बारिश में संतुलन बिगड़ गया। कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में विनय की मौत हो गई। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर को बुढ़ाना सीएचसी ले जाया गया, जबकि अवनीश और आदेश त्यागी को एंबुलेंस से बड़ौत सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
उधर, पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को दे दिया गया। घायलों का उपचार गाजियाबाद में ही चल रहा है।
--
कार पर टूटकर गिरा पेड़, बच गया चालक
मीरापुर। कस्बे के मौहल्ला लाडो वाला कुंआ निवासी ईट भट्टा व्यापारी वेद प्रकाश आर्य की कार का चालक शहजाद बृहस्पतिवार रात मुजफ्फरनगर से कार में सवार होकर लौट रहा था। अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित किसान धर्म कांटे के पास तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा एक यूकेलिप्टिस का पेड़ टूटकर कार के बोनेट पर जा गिरा। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे से दूसरी कार में सवार होकर आ रहे व्यापारी वेद प्रकाश आर्य व उनके साथ मौजूद कस्बा निवासी अधिवक्ता सिद्धार्थ राजवंशी ने लोगों की मदद से पेड़ हटाया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया चालक बाल-बाल बच गया।
-- --
आंधी में टूटा पेड़, बुढ़ाना मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार की मौत
फोटो
शाहपुर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी मोहित राठी (24) बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार रात मुजफ्फरनगर से खेत के लिए दवाई लेकर घर लौट रहा था। जब वह शाहपुर में नवीन गुड मंडी स्थल के पास पहुंचा आए आंधी में टूटकर गिरे पेड़ की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मुजफ्फरनगर से कृषि कार्य के लिए कीटनाशक दवा लेकर वापस लौट रहा था। बुढ़ाना मार्ग पर शाहपुर में हादसे का शिकार हो गया। वह अपने पिता इंद्रपाल राठी के साथ गांव में ही रहकर खेती करता था । मृतक युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनों की शादी हो गई है जबकि मृतक युवक अविवाहित था। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वर्जन
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुढ़ाना और शाहपुर क्षेत्र में हादसे में दो युवकों की माैत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।