सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Bride Vanishes With Jewelry Three Days After Marriage, Fraud Gang Busted in Muzaffarnagar

UP: साड़ी का रस्सा बनाया, सुबह 4 बजे छत से उतरकर भाग गई नई नवेली बहू, आंख खुली तो ससुरालियों को पता चली करतूत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर में शादी के तीन दिन बाद जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन, उसकी मौसी और कथित बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है।

 

UP: Bride Vanishes With Jewelry Three Days After Marriage, Fraud Gang Busted in Muzaffarnagar
आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर के छपार थाना पुलिस ने शादी के तीन दिन बाद ससुराल से जेवर लेकर भाग जाने वाली बिजनौर के नजीबाबाद निवासी दुल्हन सोनाक्षी, उसकी मौसी कामिनी और बिचौलिया बुआ आशा को गिरफ्तार कर लिया है। जेवर भी बरामद किए हैं। दूसरे बिचौलिया को पुलिस तलाश रही है। 10 मई को हरिद्वार में रामपुर गांव के ऋषभ से शादी की और 13 मई को दुल्हन घर से गायब हो गई थी।

Trending Videos

 

सीओ सदर डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि बिजनौर के नजीबाबाद के दुर्गा विहार निवासी सोनाक्षी, उसकी मौसी और बुआ को बागोवाली सिसौना रजबहे वाले रास्ते से खटीमा मार्ग के पुल के पास गिरफ्तार किया। उनसे जेवर भी बरामद किए। गिरोह किसी दूसरे युवक के साथ शादी करने और बिचौलिये रविंद्र से मिलने के लिए आए थे। इसी बीच पकड़ लिए गए गया।

 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, स्नान को पहुंचे हजारों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा शुकतीर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा बना गिरोह...पश्चिम में करते हैं ठगी
गिरोह में दुल्हन बनने सोनाक्षी के पिता वेदपाल और मां की मौत हो चुकी है। वह अपनी मौसी कामिनी के साथ आशा के घर नजीबाबाद में रहते हैं। आरोपी दुल्हन ने आशा को अपनी बुआ बनाया हुआ है। आशा और घुमावटी निवासी रविंद्र आपस में परिचित हैं। यह दोनों शादी कराने का काम करते हैं।

उन्होंने भोपा, बागपत, मेरठ व अन्य स्थानों पर पूर्व में शादी कराई है। दुल्हन शादी के दो-चार दिन बाद जेवर लेकर भाग जाती है। मांगेराम के घर भी ऐसा ही किया गया था। रविंद्र की तलाश की जा रही है। आरोपी दुल्हन कक्षा आठ व उसकी मौसी कक्षा सात तक पढ़ी शिक्षित हैं
 

विज्ञापन

शादी के नाम पर लिए गए थे एक लाख 63 हजार रुपये
गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि छपार के गांव घुमावटी निवासी रविंद्र के साथा मिले हुए हैं। वह सभी ऐसे परिवारों को तलाशते हैं जिनके बेटों की शादी होना मुश्किल हो रही हो या शादी में कोई अड़चन हो। रविंद्र व आशा उन लोगों को सोनाक्षी की फोटो दिखाकर शादी की बात करते हैं।

शादी कराने के लिए खर्चे के नाम पर पैसे लेते हैं। शादी तय हो जाने के बाद युवक पक्ष को अपने हिसाब से मंदिर या धर्मशाला में बुलाकर सोनाक्षी की शादी करा देते हैं। रामपुर गांव के मांगेराम के बेटे की हरिद्वार के क्रिस्टल गंगा मैरिज हॉल में शादी कराई थी। एक लाख 63 हजार रुपये लिए गए थे।

सुबह चार बजे चली गई थी दुल्हन
हरिद्वार में 10 मई को शादी हुई थी। 13 मई को दुल्हन रामपुर गांव से भाग गई थी। वह ऊपर कमरे में थी। परिजनों की गहरी नींद का फायदा उठाया। सुबह लगभग चार बजे साड़ी की रस्सी बनाकर उसकी मदद से उतर कर भाग गई थी। सीओ ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओ छपार मोहित सहरावत के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीम बनाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed