{"_id":"62025a5552e799113a0ebccf","slug":"up-election-2022-minister-sanjeev-balyan-has-targeted-on-samajwadi-party-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : मंत्री संजीव बालियान ने सपा पर बोला हमला, कहा- सर्वसमाज में कायम रहना चाहिए भाईचारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : मंत्री संजीव बालियान ने सपा पर बोला हमला, कहा- सर्वसमाज में कायम रहना चाहिए भाईचारा
Tue, 08 Feb 2022 05:26 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Feb 2022 05:26 PM IST
सार
मंत्री संजीव बालियान ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सर्वसमाज में भाईचारा कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को वोट देने का अधिकार है। पढ़िए उन्होंने और क्या-क्या कहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर में कहा कि सर्वसमाज में भाईचारा कायम रहना चाहिए। जनता खुद फैसला करेगी। सबको वोट देने का अधिकार है। आचार संहिता की वजह से मेरठ से मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल की डीपीआर पर काम रुका है। चुनाव के बाद यह काम पूरा होगा। पिछले नौ साल में उन्होंने जनता के हित के हर कार्य को किया है।
विज्ञापन
एटूजेड कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बालियान ने कहा कि सपा सरकार के दौरान पांच साल तक प्रदेश में प्रायोजित दंगे हुए। जिले की जनता हकीकत जानती है। सबको वोट अपनी मर्जी से देने का अधिकार है, लेकिन भाईचारा हर हाल में कायम रहना चाहिए। चुनाव के दिन सभी लोग खुले मन से वोट दें, वह कहीं पर भी वोट देने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन दिल पर हाथ रखकर वोट दिया जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण
विज्ञापन
बताया गया कि पानीपत-खटीमा राजमार्ग और मेरठ-करनाल मार्ग के दो प्रोजेक्ट सपा सरकार के एनओसी नहीं देने के कारण लटके हुए थे, लेकिन भाजपा सरकार बनते ही काम शुरू हो गया। बुटराड़ा को खतौली से जोड़ने वाला हाईवे पूरे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कानून व्यवस्था में सुधार का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। गांव-गांव की रंजिशें खत्म कराई गईं हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता
उन्होंने कहा कि व्यापारियों का राजनीतिक उत्पीड़न भाजपा ने बंद कराया। इस दौरान सुभाष चौधरी, अशोक बालियान, विकास बालियान, सभासद विपुल भटनागर, राजीव गर्ग, पुष्पेंद्र चौधरी और व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल मौजूद रहे।