{"_id":"69751abb7db7abc00303c744","slug":"weather-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-163706-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दिन का तापमान 3.8 डिग्री बढ़ा, रात में गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दिन का तापमान 3.8 डिग्री बढ़ा, रात में गिरा पारा
विज्ञापन
बारिश के बाद चली शीतलहर, बाजार में जाती महिलाएं फोटो संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ठंड का मौसम जारी है। शनिवार को सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। दिन के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का तापमान 4.4 डिग्री नीचे चला गया। दिन भर बाजारों में रौनक रही। धूप के बाद लोगों की दिनचर्या में बदलाव देखा गया।
जनवरी माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है। मौसम मेंं लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। चार दिन तक लगातार निकली धूप के बाद शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदली थी। तेज हवा के साथ दिनभर बारिश रही थी। इसके चलते दिन का तापमान 14.2 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन शनिवार को मौसम में फिर से परिवर्तन हुआ।
सुबह से ही धूप निकली और लोगों को काफी राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि 4.4 डिग्री की गिरावट के बाद रात का अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री रहा।
मौसम में चल रहा उतार-चढ़ाव, बीमारियां बढ़ने की आशंका
पिछले पांच दिन के दौरान मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पांच दिन के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री से अधिक का परिवर्तन आया है। मौसम में बार-बार परिवर्तन को स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं माना जाता। जबकि दिन और रात के तापमान में भी करीब 10 डिग्री का अंतर आ रहा है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। बार-बार तापमान बदलने से वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनना, हाथ धोने की आदत डालना और संतुलित आहार लेना फायदेमंद होगा। लोगों को शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ानी होगी। इसके लिए पोषण युक्त आहार लेना आवश्यक है। उन्होंने सलाह दी कि यदि बुखार, गले में खराश और नजला एवं खांसी की समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
पांच दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव
तिथि दिन का तापमान (डिग्री.सै.)
24 जनवरी 18.0
23 जनवरी 14.2
22 जनवरी 19.9
21 जनवरी 22.8
20 जनवरी 23.7
-- -- --
बारिश होने से भट्ठे पर लाखों का नुकसान
फोटो समाचार
रोहाना कलां। शुक्रवार को हुई बारिश होने के कारण क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर कच्ची ईंटों के खराब होने से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ। क्षेत्र में करीब दो दर्जन भट्ठे है, जिन पर 10 लाख कच्ची ईंट बारिश होने के कारण खराब हो गई। गणेश ब्रिक फील्ड भट्ठे के संचालक कुलदीप शर्मा ने बताया है कि जनपद में करीब तीन सौ पचास भट्टे है। रोहाना क्षेत्र में 22 भट्ठे है। सभी बारिश की चपेट में आये है। उनके भट्ठे पर भी पांच लाख कच्ची ईंट खराब हो गयी।
-- -- -
बारिश के कारण नो केन, चीनी मिल बंद
रोहाना कलां। बारिश के कारण खेतों में गन्ना छिलाई नहीं होने से चीनी मिलों में गन्ना आपूर्ति नहीं हो पाई। शुक्रवार के दिन हुई बारिश के कारण किसान अपने खेतों में गन्ने की कटाई नहीं कर पाये। दिन भर बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। पानी होने से ईख की कटाई नहीं हो पाई। जिस कारण किसान मिल में गन्ना आपूर्ति नहीं कर पाए। मिल के गन्ना प्रबंधक के पी मलिक ने बताया है कि बारिश के चलते किसान खेत में नहीं जा पाया है। गन्ने की कटाई का काम प्रभावित हुआ है, जिससे मिल में गन्ना आपूर्ति नहीं होने से मिल नो केन होकर बंद पड़ी है।
-- --
पांच ट्रेन पहुंची लेट, यात्री रहे परेशान
मुजफ्फरनगर। शनिवार को कोहरे के कारण लंबी दूरी वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंची। हरिद्वार से बांद्रा जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस एक घंटा, ओडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस पचास मिनट, मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल आधा घंटा, जम्मू से राजस्थान के बाडमेर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस पौने दो घंटा व प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नोचंदी एक्सप्रेस आधा घंटा लेट पहुंची। सर्दी के मौसम में चल रही शीतलहर के दौरान यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करने के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos