{"_id":"69c97d3ffac316f9ca0223aa","slug":"weddings-should-take-place-during-the-daystop-daughters-from-dancing-on-the-streets-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-168111-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दिन में हो शादी...सड़कों पर बंद करो बेटियों का नाचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दिन में हो शादी...सड़कों पर बंद करो बेटियों का नाचना
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी स्थित मालवीय भवन में सभासदों और पदाधिकारियों को सम्मानित करते अतिथि : संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण महासभा ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरूक किया। शादियों में सड़कों पर महिलाओं के नृत्य पर रोक की बात कही गई। मृत्यु भोज पर पाबंदी और अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का आह्वान किया।
गांधी कॉलोनी स्थित मालवीय भवन में भाजपा जिला कार्यकारिणी में चुने गए ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और नामित सभासदों का स्वागत किया। इस दौरान गणमान्य लोगों ने सामाजिक सुधार पर मंथन किया।
संयोजक उमादत्त शर्मा ने बताया कि मृत्युभोज पर पाबंदी, विवाह-शादी में सड़क पर महिलाओं के नाचने पर रोक, बच्चों को मोबाइल से दूर रखने, विवाह संस्कार रात के बजाय दिन में करने और नशाखोरी पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग रखी।
समाज से आह्वान किया कि वह आगे बढ़कर स्वयं सुधार करें और बच्चों को संस्कारवान बनाएं। वक्ताओं ने समाज में अनावश्यक दिखावे, अपव्यय, सामाजिक भेदभाव और रूढ़िवादी प्रथाओं को त्यागने पर बल दिया।
उन्होंने शिक्षा, एकता और संस्कारों को अपनाने का आग्रह किया। समाज को संगठित और जागरूक बनाने का संकल्प लिया गया।
Trending Videos