{"_id":"6a4ca62670d6e7ffcb0596ec","slug":"12-foot-long-crocodile-enters-village-graveyard-panic-spreads-among-villagers-in-pilibhit-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांव के पास कब्रिस्तान में घुसा 12 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांव के पास कब्रिस्तान में घुसा 12 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत
Tue, 07 Jul 2026 12:39 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:39 PM IST
सार
पीलीभीत के जहानाबाद इलाके के गांव अकबरगंज में सोमवार देर रात 12 फीट लंबा मगरमच्छ आबादी से सटे कब्रिस्तान में पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर लेकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
कब्रिस्तान में मगरमच्छ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के जहानाबाद इलाके के गांव अकबरगंज में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 12 फीट लंबा मगरमच्छ आबादी से सटे कब्रिस्तान में पहुंच गया। तालाब से निकलकर रिहायशी क्षेत्र के करीब पहुंचे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
कब्रिस्तान की ओर गए कुछ ग्रामीणों की नजर विशालकाय मगरमच्छ पर पड़ी। देखते ही देखते इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को आबादी की ओर बढ़ने से रोकने के लिए उसे चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसे वाहन में लादकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन