पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rampage by Nepali elephants in Marauri village; crops trampled.

Pilibhit News: मरौरी गांव में नेपाली हाथियों का उत्पात, रौंदी फसल

Tue, 07 Jul 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rampage by Nepali elephants in Marauri village; crops trampled.
मरौरी गांव में हा​थियों द्वारा किए गए नुकसान को दिखते किसान व वनकर्मी। स्रोत विभाग
पीलीभीत। पीटीआर की माला रेंज के जंगल से सटे मरौरी गांव में रविवार रात दो नेपाली हाथियों ने दस्तक देकर किसानों की गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया। खेत में रखे इंजन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह जानकारी के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जानकारी जुटाने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज से सटे गांवों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात करीब 12 बजे पीटीआर की माला रेंज से निकलकर दो जंगली हाथी मरौरी गांव निवासी किसान रामऔतार के खेत में पहुंच गया। जंगल से सटे खेत में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। सिंचाई के लिए रखा हाई स्पीड डीजल इंजन पलटकर क्षतिग्रस्त कर दिया और खेत में लहलहा रही फसल को रौंदते हुए नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब आठ बजे जब रामऔतार और अन्य किसान खेतों पर पहुंचे तो फसल बर्बाद और इंजन टूटा मिला। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि माला रेंज से निकलने वाले हाथियों का झुंड अक्सर गांव और खेतों तक पहुंच जाता है। इधर, सूचना के बाद पीटीआर और सामाजिक वानिकी टीम गांव पहुंची और निगरानी शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, हाथी रात को ही माला जंगल की ओर निकल गए। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि टीमों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed