UP News: पीलीभीत में सगाई के 24 घंटे बाद युवक की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में सगाई के 24 घंटे बाद युवक की मौत हो गई। वह सड़क किनारे पड़ा मिला था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना इलाके में पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। सगाई के अगले ही दिन 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की रविवार को सगाई हुई थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पतरसिया निवासी चंदन रस्तोगी (27 वर्ष) पुत्र सोनी रस्तोगी की रविवार को सितारगंज में मंगनी हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था और मेहमानों का तांता लगा हुआ था। सोमवार रात लगभग नौ बजे चंदन घर से कुछ देर टहलने की बात कहकर निकला था। करीब 15 मिनट बाद ही वह पतरसिया बरातघर के सामने सड़क किनारे संदिग्ध हालत में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
घायल अवस्था में चंदन को देख परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उसे बरखेड़ा सरकारी अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या या दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस
युवक की आकस्मिक मौत ने परिवार को गहरा सदमा लगा। मृतक के भाई पिंकू रस्तोगी ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के दो युवकों को हिरासत मे लिया हैं। पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा है या कोई आपराधिक वारदात।