पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   husband wife dies of electrocution in Pilibhit

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से दंपती की मौत, बरामदे में मिले शव, ऊपर गिरा था फर्राटा पंखा

Tue, 07 Jul 2026 10:16 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बिलसंडा (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलसंडा (पीलीभीत) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 10:16 AM IST
सार

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के हेमूपुरा गांव में मंगलवार सुबह दंपती की करंट लगने से मौत हो गई। उनके शव बरामदे में मिले। उनके ऊपर फर्राटा गिरा हुआ था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
husband wife dies of electrocution in Pilibhit
हरिशंकर और कमला देवी के फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव हेमूपुरा में मंगलवार सुबह करंट लगने से दंपती की मौत हो गई। घर के बरामदे में लगे फर्राटा पंखे के करंट की चपेट में आने से हरिशंकर और उनकी पत्नी कमला देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन




गांव हेमूपुरा निवासी संत कुमार ने बताया कि उनके माता-पिता गांव के बाहर बने मकान में रहते थे। सोमवार रात रोजाना की तरह उनकी मां कमला देवी घर से खाना खाकर सोने के लिए चली गई थीं, जबकि पिता हरिशंकर पड़ोस के गांव में आयोजित एक दावत में गए थे। देर रात वह भी घर लौट आए थे।
विज्ञापन


दंपती के ऊपर पड़ा था पंखा 
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब संत कुमार अपने माता-पिता से मिलने गांव के बाहर बने मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद वह दूसरे रास्ते से मकान के अंदर पहुंचे। बरामदे में पहुंचते ही उनके होश उड़ गए। वहां माता-पिता जमीन पर पड़े थे और उनके ऊपर फर्राटा पंखा गिरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

husband wife dies of electrocution in Pilibhit
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ। - फोटो : संवाद

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
परिजनों का कहना है कि पंखे के तार में करंट उतर आने से दोनों उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। देखते ही देखते पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना मिलने पर बिलसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में हादसा बिजली के करंट से होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed