{"_id":"6ae4e6aa6c97e0463102eb3c","slug":"24th-installment-of-pm-kisan-samman-nidhi-reaches-the-accounts-of-279-lakh-farmers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172272-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 2.79 लाख किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 2.79 लाख किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त
Sat, 31 Oct 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने पर शुक्रवार को जिलेभर में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया। जिले के 2.79 लाख किसानों के खातों में शुक्रवार को 55.91 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला मुख्यालय, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर दिखाया गया।
शहर के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मरौरी ब्लॉक प्रशासक सभ्यता वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, उप कृषि निदेशक राममिलन परिहार और जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने प्रतिभाग किया। जिले के सभी सात विकास खंडों और 720 ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विकास खंड स्तर पर कुल 785 किसानों ने प्रतिभाग किया। ग्राम पंचायतों में भी किसानों ने कार्यक्रम का प्रसारण देखा। ललौरीखेड़ा ब्लॉक में ब्लॉक प्रशासक अजय सिंह गंगवार, अमरिया में ग्राम अमरिया के प्रशासक प्रतिनिधि मिन्नू मियां, बरखेड़ा में ब्लॉक प्रशासक कमलेश गंगवार, बिलसंडा में नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि अमन गुप्ता और पूरनपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीडीओ ने बताया कि जिले के 2.79 लाख किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त पहुंच गई है।