फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In Puranpur, 12 roads, 36 connecting routes, and a culvert will undergo repairs.

Pilibhit News: पूरनपुर में 12 सड़कों व 36 संपर्क मार्गों सहित पुलिया की होगी मरम्मत

Sat, 31 Oct 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 31 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
In Puranpur, 12 roads, 36 connecting routes, and a culvert will undergo repairs.
पूरनपुर। विधानसभा क्षेत्र में 12 सड़कों का निर्माण और 36 संपर्क मार्ग, एक पुलिया की मरम्मत होगी। इसकी स्वीकृति मिल गई है। निर्माण और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन

विधायक बाबूराम पासवान ने 12 सड़कों के निर्माण, 36 संपर्क मार्ग और एक पुलिया की मरम्मत कराने की मांग शासन स्तर पर की थी। विधायक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव शेषनाथ की ओर से पत्र जारी कर कार्य के संबंध की जानकारी दी गई। इसमें ककरौआ मोड़ से गांव सबलपुर रंपुरा तक, हरीपुर मार्ग से गोमती मंदिर तक, कलीनगर मार्ग से नवदिया धनेश गौटिया तक, उदयकरनपुर से 13 मील तक शेष सड़क निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कॉलोनी आठ से कॉलोनी नौ तक, भगवंतापुर में गुलड़हा से देवी स्थान तक, जरा बुजुर्ग के सामने माधोटांडा पूरनपुर रोड से नवदिया टोडर तक, मकरमपुर में बाली जी के मंदिर तक, बिनौरा खास से कपूरपुर तक संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। इसके अलावा पूरनपुर कलीनगर मार्ग पर 12 किलोमीटर से चितरपुर तक, अमरैयांकला महादिया मार्ग पर पुलिया, पचपेड़ा रोड से प्रसादपुर क्रॉसिंग तक, पीलीभीत माधोटांडा रोड से कलीनगर रोड तक, बेगपुर संपर्क मार्ग, सिरसा वाया गोपालपुर मार्ग पर गहयाई नदी से गोपालपुर तक कार्य किया जाएगा। पूरनपुर दियोरिया मार्ग से महाराजपुर संपर्क मार्ग, दियोरिया मार्ग से पचपुखरा रसूलपुर से गजरौला जप्ती तक, पूरनपुर सिरसा मार्ग से किलोमीटर दो मकरंदपुर ताल्लुके पिपरिया दुलई तक, पूरनपुर-बंडा मार्ग से दिलावरपुर तक, बिनौरा खास से खांडेपुर स्कूल तक, मुझा मार्ग से गुरुद्वारा तेजबहादुर साहब तक, पूरनपुर दियोरिया मार्ग के आठ किलोमीटर से थरूआन संपर्क मार्ग, पीलीभीत बस्ती के 37 किलोमीटर से बिनौरा खास से खांडेपुर तक, एसएसबी कैंप मार्ग से नगरिया तक अवशेष मार्ग, शारदा सागर डैम पहुंच मार्ग से बूंदीभूड तक सहित 26 मार्गों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed