{"_id":"6ae4e5d2c890dbe841055d94","slug":"passersby-rescued-a-petrol-pump-manager-who-jumped-into-the-katna-river-his-condition-is-critical-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-172268-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कटना नदी में कूदे पेट्रोल पंप मैनेजर को राहगीरों ने बचाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कटना नदी में कूदे पेट्रोल पंप मैनेजर को राहगीरों ने बचाया, हालत गंभीर
Sat, 31 Oct 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक जायसवाल
बीसलपुर। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर मानपुर घाट स्थित कटना नदी के पुल से शुक्रवार सुबह एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नदी से बाहर निकालकर बचा लिया। गंभीर हालत में उसे पहले बीसलपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। युवक के इस कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को उसकी कार से शराब की खाली बोतल, सिगरेट, ब्लेड और खून लगा रुमाल मिलने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
थाना करेली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी रमेश चंद्र जायसवाल ने बताया कि उनका पुत्र अभिषेक जायसवाल (27) कस्बा बमरौली स्थित पेट्रोल पंप पर प्रबंधक है। अभिषेक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रोजाना की तरह कार से ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। करीब साढ़े दस बजे परिजनों के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि अभिषेक ने बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर मानपुर घाट के पास कटना नदी के पुल से छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने अभिषेक को नदी से बाहर निकाल लिया था। परिजन उसे आनन-फानन में बीसलपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहां उसका उपचार चल रहा है।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन युवक को लेकर बरेली जा चुके थे। पुलिस ने अभिषेक की कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
-- --
परिजन भी नहीं समझ पा रहे घटना की वजह
पिता रमेश का कहना है कि अभिषेक ने कभी घर में किसी तरह के तनाव या परेशानी की बात नहीं बताई थी। शुक्रवार सुबह भी वह सामान्य रूप से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। पत्नी वैशाली भी पति के इस कदम से हैरान हैं। अचानक हुई घटना से परिवार के लोग हतप्रभ हैं। फिलहाल युवक के नदी में कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
-- --
वर्जन
कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। परिजनों से फोन पर पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। जरूरत पड़ने पर पुलिस टीम बरेली के अस्पताल भेजकर युवक के बयान भी दर्ज करेगी।- राहुल पांडेय, सीओ