Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Pilibhit News
›
Diwali for women in the self-help group will be illuminated by cow-dung lamps; they have received an order worth one thousand rupees.
{"_id":"6ae4e79be9cb21dff20d2fcd","slug":"diwali-for-women-in-the-self-help-group-will-be-illuminated-by-cow-dung-lamps-they-have-received-an-order-worth-one-thousand-rupees-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172248-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोबर के दीपक से रोशन होगी समूह की महिलाओं की दिवाली, मिला एक हजार का ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोबर के दीपक से रोशन होगी समूह की महिलाओं की दिवाली, मिला एक हजार का ऑर्डर
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए जा रहे दीपक। स्रोत विभाग।
- फोटो : सदर बाजार में पुराने घंटाघर वाले स्थान पर निगम द्वारा कराई बैरीकेडिंग, हंगामा के समय मौजूद लोगों की भीड़ संवाद
Link Copied
पीलीभीत। दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए इस बार स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गाय के गोबर से बने दीपक तैयार कर रही हैं। पर्यावरण के अनुकूल इन दीपकों की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। समूह की महिलाओं को करीब एक हजार दीपक बनाने का ऑर्डर मिला है। इससे महिलाओं के लिए त्योहार के सीजन में कमाई का नया अवसर पैदा हुआ है। समूह से जुड़ी 11 महिलाएं दीपक तैयार कर अपनी आजीविका को मजबूत करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत समूह की महिलाओं ने गाय के गोबर से दीपक बनाने का काम शुरू किया है। दीपावली के नजदीक आने के साथ ही इन दीपकों की मांग बढ़ने लगी है। लोगों को पारंपरिक और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ ही महिलाएं अपनी मेहनत से आमदनी का रास्ता भी तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से गोबर के दीपक तैयार किए जा रहे हैं। उन्हें इसके ऑर्डर भी मिल रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों से समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।