फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The National Means-cum-Merit Scholarship Examination will be held at 11 centers on November 1st.

Pilibhit News: एक नवंबर को 11 केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा

Sat, 31 Oct 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 31 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The National Means-cum-Merit Scholarship Examination will be held at 11 centers on November 1st.
पीलीभीत। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एक नवंबर को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 2815 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जबकि शासन की ओर से जिले के लिए 160 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस तरह पात्र विद्यार्थियों को चार साल तक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए आर्य कन्या इंटर कॉलेज पीलीभीत, जीजीआईसी पौटा कला, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, आरडीएसएस कॉलेज बीसलपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल कॉलेज मरौरी, राजकीय इंटर कॉलेज बिलसंडा, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, जीजीआईसी पूरनपुर, जीजीआईसी बरखेड़ा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज खमरिया पुल और गुरु नानक इंटर कॉलेज पूरनपुर को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed