{"_id":"6a3adbd4f6b47a158d07ba0e","slug":"50-subsidy-available-for-setting-up-a-high-tech-dairy-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-162553-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईटेक डेयरी खोलने के लिए मिलेगा 50 % अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईटेक डेयरी खोलने के लिए मिलेगा 50 % अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। गायों की हाईटेक डेयरी खोलने के लिए किसानों को शासन की ओर से 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को गैर राज्यों से उन्नतशील नस्ल वाली दस देसी नस्ल की गाय खरीद कर लानी होंगी। इसके बाद सरकार की ओर से उन्हें अनुदान दिया जाएगा।
दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने एवं गो पालकों को सशक्त बनाने के लिए शासन स्तर से मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। योजना के अंतर्गत जिले में 10 गायों की क्षमता वाली छह हाइटेक डेयरी इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इसको लेकर 22 जून से 21 जुलाई तक किसानों को विभागीय वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। हर इकाई पर लगभग 23.60 लाख का खर्च आएगा। इसमें सरकार और लाभार्थी दोनों का योगदान होगा।
केवल गिर, थारपारकर एवं साहीवाल जैसी उन्नतशील नस्ल वाली गायों की किसानों को खरीद करनी होगी। इनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता अधिक होती है। यह गायें किसानों को गैर राज्यों से ही खरीदकर लानी होगी। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत कैटल शेड और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण आधुनिक तकनीक से कराया जाएगा। यह अनुदान की राशि किसानों को तब मिलेगी, जब वे निर्धारित लेआउट पर कैटल शेड का निर्माण करा लेंगे। इसके अलावा किसानों को आधुनिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वह नए तकनीकी साधनों का उपयोग कर अपने पशुओं की देखभाल और प्रबंधन कर सकेंगे।
विज्ञापन
सीवीओ डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत जिले में छह इकाई लगाई जानी है। इसमें पशुपालकों को 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। इसको लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संवाद