{"_id":"6a13529083573aa5d90dee66","slug":"677-lakh-duped-in-the-name-of-providing-plot-threatened-on-protest-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-160290-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्लाॅट दिलाने के नाम पर ठगे 6.77 लाख, विरोध पर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्लाॅट दिलाने के नाम पर ठगे 6.77 लाख, विरोध पर धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहानाबाद। आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर महिला और उसके पुत्र से 6.77 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्लॉट का सौदा तय करने के बाद आरोपियों ने रकम हड़प ली और प्लाॅट किसी अन्य के नाम करा दिया। जब पीड़ित पक्ष ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सिरसी लदपुरा निवासी देवकी पत्नी हीरालाल ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र ने बरेली जिले के नवाबगंज कस्बे में हनुमान मंदिर के पास एक आवासीय पट्टा खरीदने का मन बनाया था। इस संबंध में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले बरेली के नवाबगंज के ग्राम रिछौला निवासी मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद इमरान, नवाबगंज के कहरान मोहल्ला निवासी रमेश चंद्र गुप्ता, नवाबगंज के गौटिया निवासी तिलकराम और बिजरौरिया निवासी सोमपाल शर्मा से संपर्क हुआ।
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने 11 लाख रुपये में प्लॉट का सौदा तय किया। इस दौरान उनके पुत्र ने अलग-अलग समय पर आरोपियों को कुल 6 लाख 77 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत उक्त प्लॉट की रजिस्ट्री किसी और के नाम करा दी और उनकी रकम हड़प ली। जब उनके पुत्र ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos