{"_id":"6a135252f13282ae3406598d","slug":"car-and-pickup-collide-four-injured-including-a-five-year-old-innocent-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-160295-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार और पिकअप में टक्कर, पांच वर्षीय मासूम समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार और पिकअप में टक्कर, पांच वर्षीय मासूम समेत चार घायल
विज्ञापन
सिद्ध बाबा स्थल के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत राहगीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गजरौला। माधोटांडा रोड पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास रविवार तड़के एक कार और तेज रफ्तार पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच वर्षीय बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक वाहन समेत भाग गया।
अमरिया थाना क्षेत्र के दियोरनिया निवासी महेश, उनका पुत्र हितेश (5), बसंतपुर निवासी भगवान दास और ताराचंद कार से सिद्ध बाबा पर भंडारे में शामिल होने के लिए माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग से जा रहे थे। कार में गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान भी रखा था। सुबह करीब पांच बजे माधोटांडा रोड पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास सामने से आ रही पिकअप से कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक महेश के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य लोग भी घायल हो गए। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद पिकअप चालक भाग गया।
सूचना मिलने पर गजरौला क्षेत्र की रिछोला चौकी से हेड कांस्टेबल मोरपाल सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घायल महेश के पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई। पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि जानकारी लगते ही टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
-- -
बाइक की चपेट में आकर किशोरी घायल, चालक भागा
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर में रविवार सुबह गांव किनारे नहर क्षेत्र में बकरी चरा रही ग्रामीण ओमपाल की 12 वर्षीय पुत्री सोना देवी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। बताया जाता है कि हादसे में किशोरी के दोनों पैर टूट गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसा शिवनगर से जरा मार्ग पर हुआ।

Trending Videos