सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police removed temporary encroachments along the roadside in the market

Pilibhit News: पुलिस ने बाजार में सड़क किनारे हटवाया अस्थायी अतिक्रमण

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police removed temporary encroachments along the roadside in the market
अमरिया में सड़क किनारे से अस्थाई अतिक्रमण हटवाती पुलिस व व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में दुकानों के बाहर सड़क किनारे रखे गए सामान को हटवाने के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फोर्स के साथ बाजार का निरीक्षण किया। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
Trending Videos


अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने दुकानदारों से कहा कि दुकान के बाहर सड़क किनारे रखा गया सामान तत्काल हटाकर अंदर रखकर बिक्री करें। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे सामान रखने से राहगीरों और वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार के बाद यदि किसी दुकानदार का सामान सड़क किनारे रखा मिला तो उसे जब्त करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा चालकों को भी व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कहा कि सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed