फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aam Aadmi Party workers protests in support of Sonam Wangchuk in Pilibhit

Pilibhit News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Mon, 20 Jul 2026 05:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 05:04 PM IST
सार

पीलीभीत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। यह प्रदर्शन भी पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर था। कार्यकर्ताओं ने सरकार से इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party workers protests in support of Sonam Wangchuk in Pilibhit
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन । - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। पार्टी नेताओं ने जंतर-मंतर पर शिक्षाविद सोनम वांगचुक के साथ कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों पर सख्त कानून बनाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा की मांग उठाई।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व और प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी एडवोकेट सुनीता गंगवार की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा गया कि देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। 

विज्ञापन

'दिल्ली में युवाओं पर बल प्रयोग किया गया'
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षाविद सोनम वांगचुक छात्रों के हितों और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर 21 दिनों तक जंतर-मंतर पर अनशन पर रहे, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की। ज्ञापन में 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग किया गया और अनशनरत सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रस्तावित संसद मार्च को रोकने के उद्देश्य से की गई। 

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने, जंतर-मंतर की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने, पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के ठोस अवसर सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में जिला महासचिव एडवोकेट संजय कुमार, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार भारती, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम सिंह सोनकर, युवा प्रकोष्ठ के महासचिव मनोज भारती, श्रेयांस पांडेय, वहीद अहमद, दीपक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed