{"_id":"69f6440c734ea5b5330d5c53","slug":"accused-of-rape-and-pressure-to-convert-religion-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-158607-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्ताऱ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्ताऱ
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 03 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कुकरीखेड़ा निवासी इरशाद अंसारी उर्फ नन्हे उसे तीन बीघा जमीन दिलाने का झांसा देकर 22 अप्रैल 2026 को बरेली के नवाबगंज स्थित गंगवार कॉलोनी के एक किराये के मकान में ले गया।
आरोप है कि वहां आरोपी ने उस पर पति से अलग होने, धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह करने का दबाव बनाया और 22 से 28 अप्रैल के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद
Trending Videos