फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Additional buses to run on the Delhi route; trip frequency to increase on local routes.

Pilibhit News: दिल्ली मार्ग पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, स्थानीय मार्गों पर बढ़ेंगे फेरे

Wed, 19 Aug 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Additional buses to run on the Delhi route; trip frequency to increase on local routes.
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों ने बसों के संचालन को लेकर कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है। पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। रक्षाबंधन पर दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए इस मार्ग पर मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। इसके अलावा पीलीभीत से जुड़े स्थानीय मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार पर्व के दौरान बसों को अधिक से अधिक समय तक ऑनरोड रखने की तैयारी है।
विज्ञापन

दिल्ली मार्ग पर संचालित 40 बसों के अतिरिक्त करीब दस बसें अतिरिक्त लगाई जाएंगी। इसके साथ ही बीसलपुर मार्ग पर चार की जगह छह, पूरनपुर में आठ की जगह 10, टनकपुर मार्ग पर छह की जगह आठ बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा बसों की संख्या कम पड़ने पर इन मार्गो पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर शासन से मिले निर्देशों के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। स्थानीय मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed