फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Beaten up for filing rape complaint; case registered against four.

Pilibhit News: दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पीटा, चार पर केस

Wed, 19 Aug 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Beaten up for filing rape complaint; case registered against four.
गजरौला। थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज आरोपी पक्ष के लोगों ने युवती को रास्ते में घेरकर पीट दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी राजपाल ने उसकी 21 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में युवती ने आरोपी के खिलाफ गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 13 अगस्त की शाम करीब छह बजे युवती कपड़े सिलाने के लिए जा रही थी। रास्ते में आरोपी पक्ष के कमल, आरती देवी, धनदेवी और यादराम ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed