{"_id":"6a84ae9502d852b2f206b538","slug":"notice-issued-to-cdpo-for-participating-in-the-protest-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-166832-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आंदोलन में शामिल होने पर सीडीपीओ को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आंदोलन में शामिल होने पर सीडीपीओ को दिया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सीडीपीओ अनीता चौधरी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। हाल ही में दिल्ली में जंतर-मंतर पर सरकार के विरोध में हुए आंदोलन में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ है। अब विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों की शिकायत पर डीएम ने जांच बैठाई है। जांच अधिकारी एडीएम न्यायिक की ओर से सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी कई बार सीडीपीओ विवादों में रह चुकी हैं। हालांकि जांच के बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
पिछले करीब पांच सालों से जिले के मरौरी ब्लॉक में अनीता चौधरी सीडीपीओ के पद पर तैनात हैं। पूर्व में पोषाहार से लदे ट्रक को चलाने का वीडियो वायरल होने पर वह चर्चाओं में आई थी। इसके अलावा एक जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान की गई गतिविधियों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद जांच भी बैठी थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
मामले का संज्ञान लेकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने एडीएम न्यायिक रोशनी यादव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम को पूरे मामले की जांच सौंपी। कई दिन बीतने के बाद अब एडीएम की ओर से सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 21 अगस्त को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद