{"_id":"6a84ad04725f84139b0668d7","slug":"two-teachers-and-a-shiksha-mitra-were-found-absent-during-the-inspection-and-their-salaries-were-withheld-for-one-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166839-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निरीक्षण में दो शिक्षिकाएं और शिक्षामित्र मिलीं गैरहाजिर, एक दिन का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निरीक्षण में दो शिक्षिकाएं और शिक्षामित्र मिलीं गैरहाजिर, एक दिन का वेतन रुका
विज्ञापन
स्कूल में निरीक्षण के दौरान बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता की जांच करतीं बीएसए। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए के निरीक्षण में बदहाल मिली स्कूलों की व्यवस्थाएं, मांगा जवाब
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने के दावों की बीएसए के निरीक्षण में पोल खुल गई। बीएसए रोशनी सिंह मंगलवार को मरौरी ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचीं। वहां उन्हें दो शिक्षिकाएं और एक शिक्षामित्र गैरहाजिर मिलीं। उन्होंने तीनों का एक दिन का वेतन रोकने और स्कूलों में व्यवस्थाएं बदहाल मिलने पर नाराजगी जताकर जवाब मांगा।
प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में सुबह साढ़े आठ बजे तक सहायक शिक्षक पूजा कुमारी, अर्चना गंगवार और एक शिक्षामित्र रेनू शर्मा विद्यालय नहीं पहुंची थीं। बीएसए ने तीनों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण की भनक लगते ही ब्लॉक के अन्य विद्यालयों में भी खलबली मची रही। इसके अलावा विद्यालय परिसर में व्यापक गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए परिसर और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।
जूनियर हाईस्कूल मोहनपुर में भी शौचालय गंदा मिला। विद्यालय की अन्य व्यवस्थाएं भी अस्त-व्यस्त मिलने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण तलब किया। कंपोजिट विद्यालय देवीपुरा में शौचालय की स्थिति खराब मिली। इस पर प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय गुर्ज गोटिया में स्कूल परिसर और मैदान में व्यापक गंदगी मिली। बीएसए ने शिक्षण स्टाफ को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका अवकाश पर मिलीं।
विज्ञापन
हालांकि प्राथमिक विद्यालय घेरा रिछोला में निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। बीएसए रोशनी सिंह ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड डे मील खाया। व्यवस्थाएं बेहतर मिलने पर उन्होंने शिक्षामित्र की सराहना की। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने शिक्षकों को छात्र-छात्राओं की डिजिटल अटेंडेंस दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -
एफएलएन प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे 42 शिक्षक-शिक्षामित्र का एक दिन वेतन रोका
पीलीभीत। बीआरसी मरौरी में सोमवार को चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान करीब 42 शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। जिला समन्वयक प्रशिक्षण की रिपोर्ट के बाद बीएसए रोशनी सिंह ने संबंधितों का एक दिन का वेतन-मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं।
निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसके बावजूद अनुपस्थित मिले शिक्षक-शिक्षामित्रों से दो दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। तर्कपूर्ण जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।