{"_id":"6a303fc5916020035c036b05","slug":"babas-shrine-decked-up-for-the-foundation-day-chants-of-jai-jai-kar-resonate-amidst-the-singing-of-hymns-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-161940-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्थापना दिवस पर सजा बाबा का दरबार, भजनों की गूंज में लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्थापना दिवस पर सजा बाबा का दरबार, भजनों की गूंज में लगे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में भजन गाते महंत सेवक विशाल। स्रोत स्वंय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के कांशीराम कॉलोनी स्थित श्रीबालाजी नींव करौली धाम मंदिर में उत्तराखंड स्थित नींव करौली मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। भजनों की गूंज में भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विशेष पूजन और बाबा के भव्य शृंगार के साथ हुई। मंदिर के महंत सेवक विशाल की ओर से बाबा का आकर्षक शृंगार कराया गया और मालपुआ, लड्डू सहित विभिन्न प्रसाद का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की चेयरमैन संदीप कौर ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
शाहजहांपुर से आए भजन गायक विकास ने बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद गायक चेतन शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भक्तिमय बना दिया। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना बना रहा और पूरे क्षेत्र में बाबा के जयकारे गूंजते रहे।