{"_id":"6a303fb4e9dcf5bed00d208f","slug":"prabha-president-and-dr-neeta-secretary-of-the-nari-shakti-club-were-administered-the-oath-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161953-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नारी शक्ति क्लब की अध्यक्ष प्रभा व सचिव डॉ. नीता को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नारी शक्ति क्लब की अध्यक्ष प्रभा व सचिव डॉ. नीता को दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में नारी शकि्त क्लब के स्थापना दिवस में मौजूद क्लब सदस्य- आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूरनपुर। नारी शक्ति क्लब का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया। क्लब की मनोनीत अध्यक्ष प्रभा गुप्ता, सचिव डॉ. नीता सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोनिका हांड़ा को पद की शपथ दिलाई गई।
नगर के एक होटल में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। कहा गया कि नारी शक्ति क्लब की स्थापना नगर की मुक्ता जैन, सविता खंडेलवाल, मिंटी मंडेर, मीरा गुप्ता, मोनिका गुप्ता ने समाज के लिए कुछ करने का जज्बा जीवंत करने के स्वप्न को लेकर की थी। नारी शक्ति क्लब ने अब बड़ा रूप ले लिया है। इससे पहले सोनल खंडेलवाल और रूचि मल्होत्रा ने मोम का स्मृति चिन्ह देकर सभी सदस्यों का स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष अंजली गुप्ता, सचिव स्मिता गुप्ता ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया। डॉ. नीता सुशील अग्रवाल ने नारी शक्ति को समर्पित गीत सुनाया। खेल में अर्चना सिंघल, दीपिका गुप्ता विजेता रहीं। सुधा गुप्ता ने फन गेम कराए। कार्यक्रम में डॉ. सुगंध अग्रवाल को उनके लेखन के लिए सम्मानित किया गया। संचालन अर्चना सिंघल ने किया। संवाद