सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Baheri Bulls and Bajrang 11 defeated their rival teams to win the matches.

Pilibhit News: बहेड़ी बुल्स और बजरंग 11 ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर जीते मुकाबले

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 03 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Baheri Bulls and Bajrang 11 defeated their rival teams to win the matches.
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के इनीशियम कॉलेज ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट लीग सीजन एक में बुधवार को बहेड़ी बुल्स और लवली किंग्स के बीच खेला गया, इसमें बहेड़ी बुल्स ने लवली किंग्स को 30 रनों से हराया। वहीं, पांचवें मुकाबले में बजरंग 11 ने गोल्ड हंटर्स को छह विकेट से हराया।
Trending Videos

पीलीभीत क्रिकेट लीग के चौथे मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ क्रिकेटर गोल्डी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बहेड़ी बुल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन बनाए। बहेड़ी बुल्स की तरफ से असद ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके शामिल रहे। यश मिश्रा ने 33 रन का योगदान दिया। लवली किंग्स की तरफ से फिरोज ने सर्वाधिक तीन विकेट और अभय प्रजापति ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब लवली किंग्स की टीम में 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बना पाई। लवली किंग्स से सर्वाधिक 58 रन नातिक अली ने बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लीग के पांचवें मैच में बजरंग 11 ने गोल्ड हंटर्स को हराकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्ड हंटर्स में सभी विकेट खोकर 162 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक 32 रन आजम ने बनाए। अफनान ने 28 व अरशान ने 25 रनों का योगदान दिया। बजरंग 11 की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट लक्ष्य शर्मा ने चटकाए। जवाब में बजरंग 11 की टीम ने यह लक्ष्य 15.3 ओवर में हासिल कर लिया, जिसमें सर्वाधिक 78 रन विक्की धुस्सा ने बनाए और लक्ष्य शर्मा ने 33 रनों का योगदान दिया। चौथे मैच में असद को मैन ऑफ द मैच और पांचवें मैच में लक्ष्य शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed