सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   one died and five injured as E-rickshaw overturns after collision with private bus in Pilibhit

पीलीभीत में भीषण हादसा: निजी बस की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, दो लोगों की मौत, तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 04 Jun 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के घुंघचाई इलाके में पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में दो लोोगं की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। 

one died and five injured as E-rickshaw overturns after collision with private bus in Pilibhit
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत जिले में पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पर घुंघचाई मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरनपुर से सवारियों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सभी यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

Trending Videos




हादसे में बलरामपुर निवासी बाबूराम (उम्र 55), उनके पौत्र विवेक (13 वर्ष), पौत्री मीनाक्षी (9 वर्ष), कढ़ेया कनपारा निवासी सूरजपाल (उम्र 40 वर्ष), पूरनपुर के मोहल्ला राजीवनगर निवासी ई रिक्शा चालक महबूब अली (उम्र 60 वर्ष) घायल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही घुंघचाई पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाबूराम और चालक महबूब को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। जहां बाबूराम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed