{"_id":"6a212a0744cedfaded01ca6c","slug":"thieves-high-tension-wires-stolen-from-poles-in-pilibhit-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चोरों ने विद्युत निगम को लगाया लाखों का चूना, खंभों से हाईटेंशन लाइन का तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चोरों ने विद्युत निगम को लगाया लाखों का चूना, खंभों से हाईटेंशन लाइन का तार चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा में बुधवार रात चोरों ने हाईटेंशन बिजली तार चुरा लिया। इससे ऊर्जा निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। यह तार 11 बिजली खंभों के बीच से काटा गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार देर रात चोरों ने ग्राम पतरासा से मुड़िया हुलास के बीच ऊर्जा निगम को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। चोरों ने 11 बिजली खंभों के बीच से करीब आधा किलोमीटर लंबा हाईटेंशन लाइन (11 हजार वोल्ट) का तार काटकर चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार यह हाईटेंशन लाइन जून 2025 से बिछाई गई थी। बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीण खेतों पर गए तो उन्हें एक पेड़ के नीचे बिजली के तार का एक बंडल पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जब स्थिति का जायजा लिया तो पाया कि खंभे के बीच से बिजली का तार गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में जब बीसलपुर के एसडीओ प्रवीण सिंह और बरखेड़ा अवर अभियंता (ग्रामीण) संत कुमार वर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि यह लाइन अभी भी संबंधित ठेकेदार के अधीन है और बिजली निगम को हैंडओवर नहीं की गई है। अधिकारियों ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
पुलिस को शिकायत का इंतजार
इस बड़े मामले में कानूनी कार्रवाई को लेकर पेंच फंसा हुआ है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक बिजली निगम की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की जाएगी।