{"_id":"6a213240ccb70c54060c1724","slug":"bike-crashes-into-electric-pole-after-being-struck-by-pickup-truck-in-pilibhit-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिकअप वाहन की टक्कर लगने से बिजली के खंभे से जा टकराई बाइक, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिकअप वाहन की टक्कर लगने से बिजली के खंभे से जा टकराई बाइक, बुजुर्ग की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत में न्यूरिया-टनकपुर हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन से बाइक को टक्कर लग गई, जिससे बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद बाइक पिकअप में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई और खंभे से जा टकराई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत में न्यूरिया-टनकपुर हाईवे पर धर्मकांटे के पास बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी अब्दुल जब्बार (65 वर्ष) सुबह बाइक से न्यूरिया बस स्टैंड स्थित लकड़ी की आढ़त जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 7:15 बजे वह लकड़ी की आढ़त के सामने स्थित धर्मकांटे के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत से मझोला की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में अब्दुल जब्बार की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने परिजन और पुलिस को को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष दिगंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। अब्दुल जब्बार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों को ढाढ़स बंधाने के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार और मोहल्लेवासी उनके घर पहुंच गए। थाना अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।