{"_id":"6a213a1eb1b345f8510855e1","slug":"sp-sends-bilasanda-sho-to-reserve-lines-new-in-charge-appointed-in-pilibhit-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत व्यापारी हत्याकांड: एसपी ने बिलसंडा थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, नए प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत व्यापारी हत्याकांड: एसपी ने बिलसंडा थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, नए प्रभारी नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा थाना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सिद्धांत को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर सर्विलांस सेल प्रभारी जगदीप सिंह मलिक को बिलसंडा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Trending Videos
28 मई को बिलसंडा कस्बे में व्यापारी पप्पू गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना एक विवाद के दौरान बीच-बचाव करते समय हुई थी। इस हत्याकांड के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया था। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किए थे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्याकांड के बाद से ही पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर हुई कार्रवाई
मामले में लापरवाही पाए जाने पर पहले भी कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। कस्बा चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब इसी क्रम में थाना प्रभारी सिद्धांत को भी लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामले की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है।