{"_id":"6a214757077d437d58095b5f","slug":"attempt-to-abduct-two-girls-from-community-feast-in-pilibhit-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भंडारे से दो बच्चियों को अगवा करने की कोशिश, ग्रामीणों ने पीछा किया तो छोड़कर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भंडारे से दो बच्चियों को अगवा करने की कोशिश, ग्रामीणों ने पीछा किया तो छोड़कर भागा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 04 Jun 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के मझलिया गांव में बुधवार शाम भंडारे के दौरान दो बच्चियों को अगवा करने की कोशिश की गई। एक युवक चीज का लालच देकर बाइक पर ले जाने लगा। बच्चियों के चीखने पर ग्रामीणों ने पीछा किया। इस पर आरोपी बाइक और बच्चियों को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाने में खड़े ग्रामीण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के गांव मझलिया में आयोजित भंडारे के दौरान एक युवक ने दो बच्चियों को चीज दिलाने का झांसा देकर अगवा करने की कोशिश की। बच्चियों के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पीछा किया तो आरोपी कुछ दूरी पर बच्चियों और बाइक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
गांव मझलिया निवासी महेंद्र पाल एवं नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी छह वर्षीय पुत्रियां खुशी और कविता बुधवार शाम करीब सात बजे गांव के भूमि सेन मंदिर पर चल रहे भंडारे में भोजन करने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार युवक बच्चियों को चीज दिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक छोड़कर भागा आरोपी
कुछ देर बाद बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर भंडारे में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस पर ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख आरोपी गांव से कुछ दूरी पर बच्चियों और बाइक को छोड़कर मौके से भाग गया।
Trending Videos
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया। बच्चियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।