{"_id":"6a4ab2c2eaaca36fb30ca427","slug":"body-of-youth-found-in-gorge-identified-as-farukh-friends-accused-of-murder-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-163392-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खाई में मिले युवक का शव फारूख का निकला, दोस्तों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खाई में मिले युवक का शव फारूख का निकला, दोस्तों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतक फारूख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बाद हो सकी शिनाख्त, परिजन बोले- 29 जून को मोहल्ले के ही दो दोस्त घूमने जाने की बात कहकर ले गए थे घर से
बिलसंडा। थाना क्षेत्र में तीन जुलाई को बीसलपुर- बिलसंडा मार्ग पर गौहनिया गांव के पास खाई में मिले युवक के शव की शिनाख्त बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी 22 वर्षीय फारूख के रूप में हुई। पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे परिजन ने मोहल्ले के ही दो दोस्तों पर 29 जून की शाम को घूमने के बहाने ले जाने और बाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर निवासी शाहरूख ने बताया कि उसका छोटा भाई फारूख राजमिस्त्री का कार्य करता था। मोहल्ले के ही दो युवकों से उसकी पुरानी दोस्ती थी। तीनों अक्सर दो-तीन दिन घूमने चले जाते थे। शाहरूख के अनुसार, तीन दोस्त शराब का सेवन भी करते थे। 29 जून को शाम करीब चार बजे दोनों दोस्त उसके घर पहुंचे और घूमने चलने की बात कहकर फारूख को ले गए। शाम करीब आठ बजे तीनों नगर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद स्थित एक पेंट की दुकान के निकट बैठे थे। इसके बाद फारूख ने उसे फोन कर उत्तराखंड घूमने जाने की बात कही। पेंट की दुकान के पास लगे सीसी कैमरों में तीनों के बाइक से जाते हुए फुटेज भी कैद हुए। इसके बाद फारूख का पता नहीं चल सका। उसका फोन भी बंद आने लगा। परिजन कहीं घूमने जाने की आशंका जता रहे थे।
शाहरूख के अनुसार, दो दिन बाद जब दोनों दोस्त नगर में घूमते दिखाई दिए तो परिजनों को आशंका हुई। इसपर परिजनों ने रिश्तेदारी और अन्य जगह उसकी तलाश की और शनिवार को बीसलपुर कोतवाली में सूचना दी थी। इसी बीच तीन जुलाई को बिलसंडा क्षेत्र में उसका शव खाई में पड़ा मिला था। शनिवार सुबह पुलिस की ओर से जारी फोटो को देख परिजन को शक हुआ। पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचने पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त फारूख के रूप में की और दोनों दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन
-- -
रंजिश से इन्कार, शराब पीकर झगड़ने का शक
परिजन का कहना है कि फारूख की दोनों दोस्तों से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। उन्होंने आशंका जताई है कि तीनों शराब का सेवन करते थे। 29 जून को भी घर से जाने के बाद तीनों ने संभवत: शराब पी होगी और उसके बाद ही किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा। इसी में ही घटना को अंजाम दिया गया।
-- -
एक दिन पूर्व ही सास पर चाकू से हमला करने के आरोप में जेल जा चुके दोनों दोस्त
फारूख की हत्या का परिजनों ने जिन पर दो दोस्तों पर आरोप लगाया है। वह एक दिन पूर्व शनिवार को ही बीसलपुर पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजे गए हैं। आरोपियों में से एक ने नगर में रहने वाली अपनी सास के ऊपर चाकू से हमला किया था। उसके दोस्तों को भी नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने इसी आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
-- --
तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई, नियमानुसार कोर्ट से लिया जाएगा रिमांड
इस मामले में बीसलपुर के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने दो दोस्तों पर आरोप लगाया है। शराब का सेवन करने की बात भी कही गई है। 29 जून को एक स्थान पर तीनों शराब पीते भी दिखाई दे रहे हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा। चूंकि जिन पर आरोप लगाए गए हैं। वह दोनों एक दिन पूर्व ही एक मामले में जेल गए हैं। ऐसे में नियमानुसार कोर्ट से दोनों को रिमांड में लिया जाएगा। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि थाना पुलिस को पूरे मामले में गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही घटना की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।