फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Case registered against six people, including the wife, for abetment of suicide in connection with a young man's death.

Pilibhit News: युवक की मौत के मामले में पत्नी समेत छह पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Tue, 04 Aug 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six people, including the wife, for abetment of suicide in connection with a young man's death.
घटना के 19 दिन बाद पुलिस ने की कार्रवाई, जहानाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला था युवक का शव
विज्ञापन

पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव के मामले में आखिरकार पुलिस ने घटना के 19 दिन बाद पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की। मृतक की मां का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोग लगातार पुत्र का मानसिक उत्पीड़न करते थे, जिससे वह परेशान था।
गांव सुस्वार निवासी माया देवी पत्नी नन्हेलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार जून की रात करीब आठ बजे उनके पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी रेखा देवी को किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल फोन पर बात करते हुए देख लिया था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान रेखा देवी ने धर्मेंद्र को अपमानित किया और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी बातें कहीं।
विज्ञापन

आरोप है कि रेखा के भाई मुनेंदर और रामवीर, उनकी मां, बहनोई हरद्वारी लाल निवासी ग्राम नकटा थाना बरखेड़ा व राजेश निवासी ग्राम पिपरा थाना सुनगढ़ी भी धर्मेंद्र के साथ अक्सर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते थे। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। आरोप है कि घटना के करीब एक सप्ताह बाद रेखा देवी अपने भाई रामवीर के साथ करीब चार लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये नकद लेकर मायके ग्राम गनेशपुर गौटिया चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 13 जुलाई को जहानाबाद पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त कराई, जिसकी पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई। मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed