फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   vegetable trader dies due to car overturns after colliding with a bull on Tanakpur Highway in Pilibhit

Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर सांड़ से टकराकर खाई में पलटी कार, सब्जी कारोबारी की मौत, साथी घायल

Tue, 04 Aug 2026 02:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 04 Aug 2026 02:00 PM IST
सार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। टनकपुर हाईवे पर सांड़ से टकराकर अनियंत्रित हुई कार खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार सब्जी कारोबारी की मौत हो गई। जबकि उनका साथी घायल हो गया।   

विज्ञापन
vegetable trader dies due to car overturns after colliding with a bull on Tanakpur Highway in Pilibhit
सड़क किनारे खाई में पड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात टनकपुर हाईवे पर सांड़ से एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार सब्जी कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार करीब 20 मीटर दूर खाई में जा गिरी और एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में सांड़ की भी मर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला फीलखाना निवासी राशिद हुसैन (45 वर्ष) अपने साथी फय्याज के साथ खटीमा से सब्जी बेचकर पीलीभीत लौट रहे थे। श्रावण मास के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा के चलते मझोला क्षेत्र में डायवर्जन लागू होने से उनकी पिकअप को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद दोनों कार से पीलीभीत के लिए रवाना हुए। रात में गांव टांडा विजैंसी के पास हाईवे पर अचानक एक सांड कार के सामने आ गया। चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे सांड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


सड़क किनारे खाई में गिरी कार 
टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर दूर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मनीष चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कार से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न्यूरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राशिद हुसैन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल फय्याज का उपचार जारी है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर छुट्टा पशुओं से बढ़ रहा हादसों का खतरा
टनकपुर हाईवे पर पीलीभीत से मझोला तक बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश और अन्य पशु अक्सर सड़क पर घूमते या बीच मार्ग पर बैठे दिखाई देते हैं। सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही कई गुना बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। सोमवार रात हुए हादसे का कारण भी छुट्टा पशु बना।  

पीस कमेटी की बैठक में भी उठ चुका था मुद्दा
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर न्यूरिया थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में मझोला नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अजय गोयल ने टनकपुर हाईवे से छुट्टा पशुओं को हटाने की मांग प्रमुखता से उठाई थी। इसके बावजूद हाईवे पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

छुट्टा पशु पकड़वाने की मांग 
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय विशेष रूप से काले रंग के छुट्टा पशु दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। सैदपुर, पिपरिया, मैदना, जनकपुरी, बिथरा, भमौरा और पोलीगंज समेत कई स्थानों पर हाईवे पर छुट्टा पशुओं के झुंड अक्सर देखे जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे से छुट्टा पशुओं को हटाकर गोशालाओं अथवा सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed