सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CO taught the students about cyber security saying that awareness and vigilance are very important

Pilibhit News: छात्राओं को पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ, सीओ ने कहा- जागरूकता और सजगता बेहद जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। 

CO taught the students about cyber security saying that awareness and vigilance are very important
सीओ ने विद्यार्थियों को किया जागरूक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीओ आकृति पटेल ने छात्राओं को सतर्क और सजग रहने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की गलत हरकत या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Trending Videos


अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सीओ आकृति पटेल ने छात्राओं को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के खतरों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और डिजिटल कनेक्टिविटी के माध्यम से ठगी और अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर ठगों से रहें सावधान 
सीओ ने विशेष रूप से डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई पिन से जुड़ी ठगी, अज्ञात लिंक पर क्लिक करने और शादी या अन्य बहानों से भेजी जाने वाली एपीके फाइलों से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फोटो-वीडियो एडिटिंग और डीपफेक जैसे आधुनिक साइबर अपराधों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले साइबर अपराधों के मामलों में सतर्कता बेहद जरूरी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों पर भी विशेष जोर दिया गया। छात्राओं को ओवरस्पीडिंग, ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने के खतरों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अखलाक खां ने किया। इस अवसर पर रजनी सक्सेना, शबाना, मधु सक्सेना और मेहविश समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed