सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Former Minister Hemraj Verma Protest Against Report Filed Against Farmer in Pilibhit

Pilibhit News: किसान पर रिपोर्ट के विरोध में प्रदर्शन, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने लोगों के साथ निकाला जुलूस

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में बुधवार को पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने किसान ललित वर्मा के खिलाफ 220 लीटर डीजल भंडारित करने पर दर्ज रिपोर्ट रद्द करने की मांग की। किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया।

Former Minister Hemraj Verma Protest Against Report Filed Against Farmer in Pilibhit
पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत में एक किसान के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के विरोध में बुधवार को पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी गेट से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर किसान पर दर्ज रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की गई।

Trending Videos


बुधवार को किसानों ने कचहरी गेट से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट तक पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि जनपद में किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई से उनकी परेशानियां और बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल भंडारण पर दर्ज हुई है रिपोर्ट 
उन्होंने बताया कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर ईरान-इस्राइल के बीच तनाव के चलते संभावित संकट को देखते हुए किसानों ने खेती से जुड़े आवश्यक संसाधनों का पहले से ही इंतजाम करना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में सदर तहसील क्षेत्र के किसान ललित वर्मा ने भी करीब 220 लीटर डीजल भंडारित किया था। 

आरोप है कि प्रशासन ने इस मामले में किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी, जिसे प्रदर्शनकारियों ने अनुचित और गलत बताया। ज्ञापन में मांग की गई कि इस रिपोर्ट को तत्काल निरस्त किया जाए। पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो किसान रणनीति बनाकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 

प्रदर्शनकारियों ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया और कहा कि समय पर भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed