सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of Daga and Kalinagar bridges approved in Pilibhit

UP: पीलीभीत में डगा और कलीनगर पुल के निर्माण को मिली स्वीकृति, बजट जारी; दो लाख लोगों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत जिले में 53 करोड़ रुपये की लागत से डगा और कलीनगर पुल का निर्माण कराया जाएगा। दोनों पुल के निर्माण के लिए शासन ने बजट स्वीकृत कर दिया है। दोनों पुल बनने से क्षेत्र के दो लाख लोगों को राहत मिलेगी।

Construction of Daga and Kalinagar bridges approved in Pilibhit
डेढ़ साल से बंद है डगा पुल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत जनपद में लंबे समय से बंद डगा और कलीनगर पुल के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। शासन ने निर्माण के लिए 53 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। करीब दो लाख लोग पुलों के बंद होने से करीब डेढ़ साल से परेशान थे। जिले में कुल 169 करोड़ से पांच प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे संपर्क मजबूत होगी और विकास को नई गति मिल सकेगी।

Trending Videos


जनपद के प्रमुख मार्गों में शामिल माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर स्थित हरदोई ब्रांच का डगा पुल और पूरनपुर खटीमा मार्ग पर स्थित डगा पुल ब्रिटिश काल के दौरान बनाए गए थे। करीब 105 साल की अपनी मियाद पूरी कर चुके इन दोनों पुलों पर डेढ़ साल पूर्व दरारें पड़ गई थी। सुरक्षा के लिहाज से सिंचाई विभाग की ओर से पुलों पर आवागमन बंद कर दिया था। इससे दोनों मार्गों पर गुजरने वाले क्षेत्र समेत हजारों राहगीरों की परेशानी बढ़ गई। बाइक और कार सवार तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर चित्तरपुर पुल से नहर के कच्चे मार्ग से होकर गुजरने पर मजबूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कार्ड दिखाओ, सिलिंडर पाओ: यूपी के इस जिले में शादी समारोह के लिए नई व्यवस्था लागू, जानिए पूरी प्रक्रिया

मालवाहक वाहनों पर पूरी तरह रोक लगाने से व्यापार पर भी इसका असर पड़ा था। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस समस्या को दूर करने की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान के अलावा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने भी शासन स्तर पर पैरवी की। इसके बाद शासन ने दोनों पुलों के निर्माण के लिए 53 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। इससे पुलों का नव निर्माण, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। इन पुलों का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के करीब दो लाख लोगों की परेशानी दूर हो सकेगी।

व्यापार होगा बेहतर, पर्यटन को भी मिलेगा लाभ
डगा और कलीनगर पुल बंद होने से क्षेत्र के आम लोगों की परेशानी तो बढ़ी ही, साथ ही व्यापार से जुड़ी गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ा था। उत्तराखंड से मोरंग, बजरी आदि सामग्री को खटीमा-पूरनपुर मार्ग से ही ट्रकों में भरकर माधोटांडा, पूरनपुर क्षेत्र के व्यापारियों तक पहुंचाया जाता था। इसके अलावा पीटीआर के पर्यटन सत्र के दौरान आने वाले सैलानी भी माधोटांडा पीलीभीत और खटीमा मार्ग का ही इस्तेमाल करते हैं। पुलों के बंद होने से परेशानी बढ़ गई थी। अब बजट मंजूरी होने से निर्माण की आस जाग गई है। इससे व्यापार और पर्यटन पर पड़ा नकारात्मक असर भी दूर हो सकेगा।

115.54 करोड़ से होगा जहानाबाद क्षेत्र में पुल और संपर्क मार्ग का निर्माण
डगा और कलीनगर पुल के अलावा पीलीभीत-मझोला मार्ग से माधौपुर चौक होते हुए फरीदपुर-अमखिड़िया डांग रिछा जहानाबाद मार्ग पर सेतु और संपर्क मार्ग निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इसके लिए 115.54 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इसको लेकर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की ओर से लगातार पैरवी की जा रही थी। इस परियोजना के तहत सेतु, पहुंच मार्ग, आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट, क्षतिग्रस्त रपटों का पुनर्निर्माण और सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। इससे जिले के बड़े भूभाग को सीधा संपर्क मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

ग्राम बबुरा क्षेत्र में मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्यों के लिए भी मिले 71.99 लाख रुपये
जिले के बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम बबुरा भदेनकंजा मात्रिया में गुरुद्वारा सिखसभा मानपुर मार्ग पर बॉक्स कल्वर्ट, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य के लिए करीब 71.99 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

12 करोड़ से सुधरेगी 42 संपर्क मार्गों की हालत
शासन ने जिले में सड़कों की दुर्दशा सुधारने के लिए भी बजट को मंजूरी दी है। करीब 12 करोड़ की लागत से जिले के अलग-अलग इलाकों में संपर्क मार्गों का निर्माण और मरम्मत कराई जाएगी। इसमें ग्राम सरौर, ग्राम गहलुइया, ग्राम करैया, अबूडांडी, नवादाकांजा, कल्यानपुर चक्रतीर्थ, गंगापुरी, खरौसा, बमरौली आदि क्षेत्रों में अलग-अलग दायरे में संपर्क मार्ग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed