फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Correspondence regarding the demand for new buses has been initiated at the departmental level.

Pilibhit News: नई बसों की मांग के लिए विभागीय स्तर से शुरू हुआ पत्राचार

Tue, 11 Aug 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Correspondence regarding the demand for new buses has been initiated at the departmental level.
पीलीभीत। स्थानीय डिपो से करीब चार बसों को नीलाम कर दिया गया है। इसके चलते डिपो पर बसों की संख्या कम हो गई है। विभाग के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। डिपो की अफसरों की ओर से पांच नई बसों के लिए विभागीय स्तर से पत्राचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय डिपो पर पिछले माह तक करीब 111 बसें संचालित थीं, लेकिन समय सीमा पूरी करने वाली चार बसों को मुख्यालय भेज दिया गया है। इससे इन बसों की संख्या घटकर 107 रह गई है। बसों की संख्या कम होने से जहां यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं विभागीय राजस्व को भी रोजाना करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। यात्रियों को रोडवेज बसों को लेकर किसी तरह की कोई समस्या न हो। इसको लेकर विभागीय अफसरों की ओर से पांच बसों के लिए पत्राचार शुरू किया गया है। जल्द ही डिपो को नई पांच बसों की सौगात मिल जाएगी। इससे स्थानीय मार्गाें पर संचालन सुगम हो सकेगा। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि बसों की संख्या कम होने से कुछ परेशानियां हो रही हैं। जल्द ही नई बसें आ जाएंगी। इससे यात्रियों को भी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed