Pilibhit News: निजी स्कूल की दीवार गिरने से हादसा, दो शिक्षिकाएं और छह छात्र घायल, मची चीख-पुकार
बीसलपुर के अमृता खास गांव में मंगलवार सुबह बालकराम सरस्वती शिशु मंदिर की दीवार टिन शेड पर गिर गई। हादसे में दो शिक्षिकाएं और छह बच्चे घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर भेजा गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम अमृता खास स्थित बालकराम सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने से अफरातफरी मच गई। विद्यालय की एक दीवार अचानक भरभराकर टिन शेड पर गिर गई। हादसे के समय टिन शेड के नीचे बैठी दो शिक्षिकाएं और छह बच्चे मलबे में आकर दब गए। हादसे के बाद विद्यालय में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन मलबे में दबे बच्चों और शिक्षिकाओं को बाहर निकाला गया। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर भेजा गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। उपचार के बाद सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विद्यालय में कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान विद्यालय परिसर की एक दीवार अचानक गिर गई। दीवार का मलबा टिन शेड पर गिरा। उस समय टिन शेड के नीचे शिक्षिका साक्षी (21 वर्ष) और चंचल (24 वर्ष) के साथ छह बच्चे बैठे हुए थे। दीवार गिरते ही सभी मलबे की चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे से विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में चीख-पुकार मच गई।
यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: अनजान किशोरी को बचाने के लिए नहर में कूदा जीशान, लहरों में फंसा तो हिंदू युवकों ने बचाई जान
गांव के ही रहने वाले हैं सभी बच्चे
ग्रामीणों और विद्यालय के लोगों की मदद से मलबे में दबे बच्चों और शिक्षिकाओं को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी बीसलपुर भेजा गया। हादसे में उपासना (9 वर्ष), दिव्यांशी (7 वर्ष), अभय प्रताप (9 वर्ष), ऋतिक (9 वर्ष), सार्थक (8 वर्ष) और यश (5 वर्ष) घायल हुए हैं। सभी बच्चे ग्राम अमृता खास के निवासी हैं।
सीएचसी में हुआ घायलों का उपचार
सीएचसी बीसलपुर में चिकित्सकों ने बच्चों और शिक्षिकाओं का उपचार किया। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों की हालत सामान्य हैं। उपचार के बाद बच्चों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। विद्यालय की दीवार किस वजह से गिरी और उसकी स्थिति पहले से कैसी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। मौके पर एसडीएम नागेंद्र पांडे ने पहुंचकर जांच की। एसडीएम ने बताया कि सभी बच्चों और दोनों शिक्षिकाओं की हालत भी खतरे से बाहर है। मामले की जांच कराई जा रही है।