सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deaths of two teenagers in gorakhpur PAC bus runs over youths on motorcycle

दो किशोरों की मौत: गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, पीएसी बस ने बाइक सवार युवकों को कुचला; घटना के बाद फोर्स तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी, खीरी टाउन Published by: विकास कुमार Updated Thu, 11 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतकों की पहचान अमित पुत्र धर्मेंद्र निवासी बहरामपुर और राज पुत्र रामधारी निवासी अमरुड मंडी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है और वे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।
 

Deaths of two teenagers in gorakhpur PAC bus runs over youths on motorcycle
अमित और राज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गोरखपुर स्थित गीडा थाना क्षेत्र के नौसर चौकी के आगे टीवीएस एजेंसी के सामने गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब रॉन्ग साइड से गोरखपुर की ओर जा रही पीएसी की बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

किशोर और बाइक दोनों बस के नीचे आ गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि दोनों किशोर बस के नीचे आ गए और उनकी मोटरसाइकिल भी बस के नीचे फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की उम्र थी 17 साल
मृतकों की पहचान अमित पुत्र धर्मेंद्र निवासी बहरामपुर और राज पुत्र रामधारी निवासी अमरुड मंडी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है और वे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

विज्ञापन

फोर्स तैनात
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और शवों को उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed