{"_id":"6a7428287cc07fa6c806b461","slug":"elderly-woman-crossing-the-road-hit-by-bike-dies-during-treatment-in-pilibhit-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत
Thu, 06 Aug 2026 11:52 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
न्यूरिया थाना क्षेत्र की धनकुना पुलिस चौकी के तहत गांव चालूरा निवासी रामकली (65 वर्ष) पत्नी ननकू बुधवार दोपहर किसी काम से पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान पीलीभीत की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
रात में तोड़ा दम
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामकली को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने के कारण बुधवार रात करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाइक चालक की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।