{"_id":"6a739d69f5e93f6eb00c5172","slug":"uproar-over-insistence-on-taking-the-kanwar-yatra-via-an-alternative-route-instead-of-the-designated-one-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-165873-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तय रूट के बजाय दूसरे रास्ते से कांवड़ यात्रा निकालने की जिद पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तय रूट के बजाय दूसरे रास्ते से कांवड़ यात्रा निकालने की जिद पर हंगामा
विज्ञापन
सुनहरी मस्जिद चौराहे के पास कांवड़ियों को रोकती पुलिस। संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर में मंगलवार रात कांवड़ यात्रा के दौरान सुनहरी मस्जिद चौराहे पर मार्ग को लेकर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। डीजे के साथ जा रहे कांवड़ियों के एक जत्थे ने वैकल्पिक मार्ग से निकलने की जिद की, जबकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था और पूर्व निर्धारित रूट का हवाला देते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया। नोकझोंक के बाद हंगामे जैसी स्थिति रही। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने कांवड़ियों से वार्ता कर मामला शांत कराया। इसके बाद जत्था पुलिस सुरक्षा के बीच आगे रवाना हो गया।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के स्टेशन रोड से मंगलवार रात कांवड़ियों का एक जत्था शहर के गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ था। यात्रा शांतिपूर्वक आगे बढ़ रही थी, लेकिन जैसे ही जत्था कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरी मस्जिद चौराहे पर पहुंचा, कुछ कांवड़ियों ने डीजे के साथ धुनो वाली मस्जिद की ओर से होकर जाने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा कारणों और पूर्व निर्धारित रूट व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें निर्धारित मार्ग से ही आगे बढ़ने के लिए समझाया। इस दौरान कुछ कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत कर उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं से अवगत कराया। हालांकि कुछ देर तक चली वार्ता के बाद कांवड़िये शांत हुए और पुलिस की निगरानी में धुनो वाले चौराहा की ओर से आगे बढ़ गए। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। संवाद