फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uproar over newlywed death case registered against five people including the husband in Pilibhit

Pilibhit News: नवविवाहिता की मौत पर हंगामा, जहर देकर हत्या का आरोप, पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 06 Aug 2026 12:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 06 Aug 2026 12:10 PM IST
सार

पीलीभीत के दियोरिया क्षेत्र में नवविवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस अफसरों ने समझाकर उन्हें शांत कराया। 

विज्ञापन
Uproar over newlywed death case registered against five people including the husband in Pilibhit
मृतका के परिजनों से बात करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के बाद बृहस्पतिवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजनों के विरोध और आक्रोश के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन




मामला दियोरिया क्षेत्र के गांव सिधौरा बिंदुआ का है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव काजरबोजी निवासी रामदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार माह पहले उन्होंने अपनी बेटी राखी देवी का विवाह गांव सिधौरा बिंदुआ निवासी विकास के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर समेत परिवार के अन्य लोग 50 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी का लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता था।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि राखी ने कई बार फोन कर अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। बुधवार सुबह ससुराल पक्ष ने उसे जहर देकर मार डाला। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो राखी मृत अवस्था में मिली, जबकि ससुराल पक्ष के लोग घर से भाग गए थे। परिजनों ने मृतका के हाथ के अंगूठे पर स्याही लगी होने का भी दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट 
घटना की सूचना पर दियोरिया कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति विकास, ससुर ओमप्रकाश, सास समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed