{"_id":"697fa285a8c09f15630f7d71","slug":"entrepreneurs-say-msme-fund-will-help-small-industries-expand-pilibhit-news-c-122-1-sbly1042-164464-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उद्यमी बोले-एमएसएमई फंड से छोटे उद्योगों को मिलेगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उद्यमी बोले-एमएसएमई फंड से छोटे उद्योगों को मिलेगा विस्तार
विज्ञापन
अशोक अग्रवाल। उद्यमी
- फोटो : आईआईए के चेयरमैन उदित आजाद।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के औद्योगिक विकास को आम बजट से पंख लगेंगे। मेड इन इंडिया को मजबूत करने समेत एमएसएमई को दस हजार करोड़ का फंड दिए जाने से प्रदेश के छोटे व्यवसायों को विस्तार और प्रतिस्पर्धा मिलेगी। उद्यमियों के अनुसार, बजट के दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।
रविवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आम बजट को टेलीविजन पर देखा। सचिव रोहित गोयल ने बताया कि बजट में एमएसएमई को ग्रोथ फंड दिए जाने से प्रदेश के छोटे व्यवसायों को विस्तार और प्रतिस्पर्धा में मदद मिलेगी। ‘कारपोरेट मित्र’ और प्रशिक्षण समर्थन मिलने से स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
वाइस चेयरमैन हेमंत रोहरा ने बताया कि बजट में औद्योगिक विकास, ‘मेड इन इंडिया’ को मजबूत करने और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम खन्ना ने कहा कि ऑटोमोबाइल और निर्माण उद्योग के लिए बजट की कुछ घोषणाओं का स्वागत किया जाना चाहिए। कोषाध्यक्ष जय गोविंद मोदी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत फंड में अतिरिक्त राशि डालकर सूक्ष्म उद्यमों को पूंजी और जोखिम भत्ते का समर्थन बढ़ाना सराहनीय है।
--
बजट के दूरगामी परिणाम आएंगे
बजट से भले ही अभी कुछ राहत नहीं मिल रही हो, लेकिन दूरगामी परिणाम नजर आएंगे। टू-टियर व थ्री-टियर शहरों का विकास होगा और छोटी कंपनी से सीधे माल खरीदे जाने से एमएसएमई को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के रास्ते खुलेंगे।
- अशोक अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईआईए
--
वैश्विक स्तर तक एमएसएमई को ले जाने का अवसर
एमएसएमई को स्थानीय से वैश्विक स्तर तक ले जाने के अवसर देने की कोशिश की गई है। क्रेडिट और नियमों में और सरलता की अपेक्षा आज भी बनी हुई है। इसमें सुधार की आवश्यकता थी। एमएसएमई से जुड़ा फैसला सराहनीय है।
-विनम्र अग्रवाल, चैप्टर चेयरमैन, आईआईए
--
धरातल पर लागू हों घोषणाएं
बजट में व्यापार के लिए जो सुविधाएं देने की बात कही गई है, उन्हें धरातल पर लागू किया जाना चाहिए। इससे उद्यमियों को राहत मिल सकती है। महंगाई से व्यापार की कमर पहले से ही टूटी पड़ी है। जीएसटी कम होने के कारण कुछ सुधार हुआ है।
- जसवंत सिंह, उद्यमी पुवायां
--
रोजगार के अवसर होंगे सृजित
केंद्र सरकार के बजट से उद्यमियों को लाभ होगा। छोटे और बड़े उद्यमियों के लिए लाभकारी है। एमएसएमई में फंड की व्यवस्था कर उद्यमियों को राहत देने की कोशिश की गई है। इसके जरिये रोजगार के अवसर भी सृजित हो सकेंगे।
-पंकज गुप्ता, उद्योगपति, तिलहर
Trending Videos

अशोक अग्रवाल। उद्यमी- फोटो : आईआईए के चेयरमैन उदित आजाद।