सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The ruling party called the budget a strong step, while the opposition called it disappointing.

Pilibhit News: सत्तापक्ष ने बजट को बताया मजबूत कदम, विपक्षियों ने निराशाजनक

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 02 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The ruling party called the budget a strong step, while the opposition called it disappointing.
संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्रीय बजट को लेकर जिले में अलग-अलग राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। जहां विपक्षी दलों ने बजट को आम जनता, किसान और युवाओं के लिए निराशाजनक बताया है, वहीं सत्तापक्ष ने इसे सभी वर्गों के हित में और विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम करार दिया।
Trending Videos

-------------
विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने वाला बजट



फोटो: 27



केंद्रीय बजट विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने वाला बजट है। इसमें गांव गरीब किसान मजदूर सभी वर्गों को राहत दी गई है। बजट से जहां आर्थिक सुधारों को तीव्र रफ्तार मिलेगी, वहीं देश के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण दिशा मिलेगी। बजट में शिक्षा, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर छोटे बड़े उद्योगों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला यह बजट विकास को तीव्र गति प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री
--------------

आम जनता को बजट से कोई सहूलियत नहीं
फोटो: 29
इस बजट में न तो नौजवानों के लिए ठोस रोजगार के अवसर दिखाई देते हैं और न ही किसानों को किसी वास्तविक राहत का प्रावधान किया गया है। चिकित्सा और शिक्षा जैसे मूलभूत क्षेत्रों में भी आम जनता को कोई खास सहूलियत नहीं मिली, जबकि शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है। मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर भी यह बजट खरा नहीं उतरता। कुल मिलाकर बजट से असमानता और बढ़ने की आशंका है, जहां अमीर और अमीर होता दिख रहा है और गरीब वर्ग पर बोझ और बढ़ता जा रहा । - हरप्रीत सिंह छब्बा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
----
उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने वाला रहा बजट
फोटो: 28
केंद्रीय बजट किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर कोई ठोस रोडमैप सामने नहीं आया। एमएसपी की कानूनी गारंटी, कृषि लागत में राहत और रोजगार सृजन के लिए प्रभावी उपायों का अभाव साफ दिखाई देता है। महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के प्रति उपेक्षा सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है। सपा ने इस बजट का विरोध करते हुए पीडीए समाज, किसानों और युवाओं के हित में संघर्ष जारी रखने की बात कही है।- जगदेव सिंह जग्गा, जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
----
सभी वर्गों के लिए हितकारी है बजट
फोटो: 30
केंद्रीय बजट में किसान, युवा, कारोबारी सभी का ध्यान रखा गया है। यह बजट स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने वाला है। शिक्षा और रोजगार को लेकर भी घोषणाएं की गई हैं। महिला सशक्तीकरण पर भी जोर दिया है। यह बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी है। - संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बीजेपी
-----

संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री

संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री

संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री

संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री

संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री

संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed