सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The ruling party praised the budget, while the opposition called it a budget that deceives the public.

Pilibhit News: सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने कहा-जनता को छलने वाला है बजट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The ruling party praised the budget, while the opposition called it a budget that deceives the public.
केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आम बजट पेश होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सत्ता पक्ष ने बजट को देश को आर्थिक गति देने वाला बताया है। दूसरी ओर विपक्ष ने बजट के जरिये आमजन को छलने की बात कही है। सपा, कांग्रेस और बसपा ने आमजन के बजाय पूंजीपतियों को लाभ देने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

--
देश के आर्थिक विकास को समर्पित है बजट

मोदी सरकार का आम बजट देश को सतत व स्थायी आर्थिक विकास को समर्पित है। यह गांव, गरीब, किसान, महिलाओं के उत्थान के लिए लाभकारी है। दवाई सस्ती की गई। उद्योगों के लिए घोषणा की गई। हर वर्ग के लिए बजट में प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा
--
देश के दीर्घकालिक विकास को दिशा मिलेगी

बजट में देश की आर्थिक मजबूती, वित्तीय अनुशासन और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से नजर आता है। वित्तीय घाटे को नियंत्रित रखते हुए बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया है, जो देश को दीर्घकालिक विकास की दिशा में आगे ले जाएगा।
-अर्चना वर्मा, महापौर
--
जनता के लिए हितकारी नहीं है बजट
आम बजट में ऐसा कुछ नहीं है, जो जनता को लाभ पहुंचाए। नौजवानों के लिए रोजगार और किसानों की आय दोगुनी करने की बात कोरी साबित हुई। हर वर्ष घोषणाएं होती हैं, लेकिन अमल नहीं होता है। बजट जनता के हित में नहीं है।
- तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा


--
औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने वाला है बजट
युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों के लिए आम बजट में छलावा किया गया है। विदेश यात्रा व विदेश में पढ़ाई सस्ती है। हवाई चप्पल महंगी की गई। उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद किए जा रहे हैं। औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने वाला बजट है।
- रजनीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष-कांग्रेस
--
गरीबों को नहीं मिलेगी बजट में राहत
बजट लोक लुभावन है। गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया। ग्रामीण स्तर पर विकास के लिए कोई घोषणा नहीं की गई। पूर्व में की गईं घोषणाओं पर भी अमल नहीं हुआ। बजट से गरीबाें को राहत नहीं दी गई, बल्कि उद्योगपति को फायदा पहुंचेगा।
- उदयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष-बसपा

केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा

केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा

केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा

केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा

केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा

केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा

केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा

केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष-भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed