सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The hope of getting seeds and fertilizers and relief from stray animals is fading.

Pilibhit News: बीज-खाद मिलने और छुट्टा पशुओं से राहत की उम्मीद धुंधली

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The hope of getting seeds and fertilizers and relief from stray animals is fading.
पुष्पराज, किसान नेता
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद-बीज और छुट्टा जानवरों की समस्या से जूझ रहे किसानों को आम बजट में कोई राहत नहीं मिल सकी है। रविवार को आम बजट आने के बाद किसानों को निराशा हाथ लगी। किसानों के अनुसार, सरकार ने किसानों के लिए समर्थन मूल्य घोषित किया, लेकिन किसानों को औने-पौने दामों पर फसल बेचना पड़ती है। इसलिए बजट में किसानों के हाथ खाली हैं।
Trending Videos

---



किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
खाद-बीज आदि के लिए मारामारी होती है और फसल औने-पौने दामों में बिकती है। इससे किसानों की कमर टूट चुकी है। बजट में किसानों को ज्यादा लाभ नहीं है। सरकार किसानों के लिए सिर्फ योजनाएं बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजयपाल सिंह, किसान, गांव भटपुरा चंदू पुवायां
--
बजट से कृषकाें के लिए कुछ नहीं
बजट में ऐसा कुछ नहीं किया गया है जिससे किसानों को कुछ लाभ मिल सके। आलू के कम रेट से किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। यूरिया बोरी का वजन कम करके पहले 50 से 45 और अब 40 किग्रा कर दिया गया है।
- पपिंदर सिंह, किसान- निवासी पुवायां
--
पूंजीपतियों के लिए लाभदायक है बजट
आमबजट व्यापारी हित और किसानों के लिए लाभकारी नहीं है। बजट केवल पूंजीपतियों के लिए लाभदायक है। किसानों के साथ छलावा किया गया है। किसानों की फसलों को बचाने के लिए गोशाला बनाने के लिए कोई घोषणा नहीं की गई।
-पुष्पराज सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष-भारतीय किसान मजदूर यूनियन
--
किसानाें को गुमराह करने वाला बजट
किसानों को गुमराह करने के लिए बजट पेश किया गया। किसानों की समस्याओं को अनदेखा किया है। बीज, खाद समेत अन्य पहलुओं की तरफ ध्यान नहीं दिया। किसानों को बजट से कोई लाभ नजर नहीं आ रहा है।
-आदित्य प्रताप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष-भाकियू टिकैत गुट

पुष्पराज, किसान नेता

पुष्पराज, किसान नेता

पुष्पराज, किसान नेता

पुष्पराज, किसान नेता

पुष्पराज, किसान नेता

पुष्पराज, किसान नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed