{"_id":"6971eb75f99a1abd5206d9bf","slug":"fifteen-animals-allegedly-died-due-to-neglect-at-the-cow-shelter-in-pilibhit-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोशाला में अनदेखी से 15 पशुओं की मौत होने का आरोप, प्रधान और केयरटेकर के विरुद्ध रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोशाला में अनदेखी से 15 पशुओं की मौत होने का आरोप, प्रधान और केयरटेकर के विरुद्ध रिपोर्ट
Thu, 22 Jan 2026 02:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:51 PM IST
सार
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव राजूपुर स्थित गोशाला में गोवंशों की मौत का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान और केयरटेकर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने पशु आश्रय गृह (गोशाला) के संचालन में लापरवाही बरतने के आरोप में मंगलवार की शाम राजूपुर के प्रधान और पशु आश्रय गृह के केयरटेकर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इस गोशाला में लापरवाही से 15 पशुओं की मौत होने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के बाद इसी मामले में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने ज्ञापन देकर एसडीएम को बताया था कि गोशाला में 15 गोवंशीय मृत और 10-12 पशु घायल अवस्था में मिले थे। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश कोतवाल को दिया था। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में प्रधान और केयरटेकर के नाम का उल्लेख नहीं किया गया। उधर, डिप्टी सीवीओ डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि पशु आश्रय गृह में 187 पशु संरक्षित हैं। कोई पशु मरा नहीं है, कुछ लोगों ने एसडीएम को इस संबंध में भ्रामक ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन