सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gas cylinder not received even after waiting for seven hours

Pilibhit News: सात घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिला गैस सिलिंडर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder not received even after waiting for seven hours
अमरिया क्षेत्र के रसूला फरदिया की गैस एजेंसी पर गैस वितरण कराती पुलिस संवाद
विज्ञापन
अमरिया की गैस एजेंसी में लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने रसूखदारों को प्राथमिकता देने का लगाया आरोप
Trending Videos


अमरिया। थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी पर सोमवार को अव्यवस्था देखने को मिली। दूरदराज से आए उपभोक्ता घंटों लाइन में लगे रहे, लेकिन कई लोगों को सात घंटे इंतजार के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल सका। इससे नाराजगी फैल गई। लोगों ने रसूखदारों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।
अमरिया क्षेत्र के रसूला फरदिया स्थित राम लुभाया भारत गैस एजेंसी पर सोमवार को गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब छह बजे से ही लोग एजेंसी पर पहुंचने लगे और कुछ ही समय में 100 की संख्या में उपभोक्ता लंबी कतारों में खड़े नजर आए। एजेंसी से जुड़े कर्मचारी गौरव के अनुसार, शनिवार को गैस सिलिंडर की दो गाड़ियां आई थीं और देर शाम तक वितरण किया गया था। इसके बाद करीब 180 सिलिंडर शेष बच गए थे। रविवार को अवकाश के कारण वितरण नहीं हुआ, जबकि सोमवार को इन्हीं सिलिंडरों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम चठिया न्याज अहमद निवासी मोहम्मद वसीम ने बताया कि वह 14 किलोमीटर दूर से सुबह सात बजे आकर लाइन में लग गए थे, लेकिन दोपहर ढाई बजे तक भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल सका। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइन में लगे लोगों को नजरअंदाज कर कुछ रसूखदार व्यक्तियों को सीधे गोदाम से चार-चार सिलिंडर दिए गए। इसका लोगों ने विरोध भी किया।
ग्राम मझलिया निवासी इंद्र पाल ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिल पाया। सोमवार को भी वह सुबह आठ बजे से लाइन में खड़े रहे, जबकि वितरण कार्य करीब 11 बजे शुरू हुआ। दोपहर ढाई बजे तक लोग भूखे-प्यासे अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और पारदर्शी तरीके से गैस वितरण कराने की मांग की है।
पुलिस की मौजूदगी में वितरित हुई सिलिंडर
गैस सिलिंडर वितरित करने वाले कर्मी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर दे दिया गया। उपभोक्ताओं की भीड़ की वजह से सिलिंडर वितरण की व्यवस्था पुलिस की मौजूदगी में कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed